फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught retired soldier, rifle-pistol recovered

पुलिस ने सेवानिवृत्त सैनिक को दबोचा, राइफल-पिस्टल बरामद

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police caught retired soldier, rifle-pistol recovered
जौहड़ी के जंगल में पुलिस पर फायरिंग कर भागा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जौहड़ी गांव के जंगल में पुलिस फोर्स पर फायरिंग कर भागने वाले सेवानिवृत्त सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे राइफल और पिस्टल भी बरामद की। उसे बागपत न्यायालय में पेश किया।
जौहड़ी निवासी राजपाल पुत्र लाल सिंह ने थाने में अपने पुत्र कुलदीप तोमर उर्फ सुक्कन के खिलाफ घर के सदस्यों के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुलदीप तोमर उर्फ सुक्कन सेवानिवृत्त सैनिक है। सोमवार को पुलिस आरोपी को पकड़ने जौहड़ी के जंगल में पहुंची थी। आरोप है कि वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर फरार हो गया था। आरोपी मौके पर एक बंदूक और चार कारतूस छोड़कर भागा था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुलदीप उर्फ सुक्कन को जौहड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उससे एक राइफल, एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। आरोपी को बागपत न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस ने साइकिल चोरी करने के आरोपी करमू पुत्र शेरदीन निवासी शाहपुर बाणगंगा को गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने वांछित दबोचा
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे रोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी पट्टी मेहर को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि उसे न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed