{"_id":"602eaa498ebc3ee9187e3803","slug":"police-began-to-investigate-criminals-coil-baraut-news-mrt525814469","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगालना शुरू की अपराधियों की कुंडलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खंगालना शुरू की अपराधियों की कुंडलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू
पुलिस की रिपोर्ट के बाद चार श्रेणियों में बनाए जाएंगे बूथ
सक्रिय अपराधियों पर लगेगा गुंडा एक्ट, होंगे मुचलका पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पुलिस ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथों वाले इलाकों में पिछले पांच वर्षों में अपराध की क्या स्थिति रही, इसका आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद चार श्रेणियों में बूथ बनाए जाएंगे।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बूथों को चार श्रेणी में रखा गया है। इसमें अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील, संवेदनशील और असंवेदनशील श्रेणी है। जहां-जहां बूथ प्रस्तावित हैं, वहां जातिगत दुश्मनी, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, लोगों का आपराधिक इतिहास, इस संबंध में आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इसके बाद ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि अगर कोई गांव किसी खास जाति बाहुल्य का है और वहां दूसरी जाति के वोटर बेहद कम हैं, चुनाव प्रभावित होने का खतरा है, तो ऐसे बूथों को भी अति संवेदनशील प्लस में रखा जाएगा।
मुकदमों की प्रगति पर भी नजर
बड़ौत। पंचायत चुनाव में गांव की राजनीति हावी होती है, इसलिए झगड़ों की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस पांच साल पुराने मुकदमों को भी दिखवा रही है। सीओ ने बताया कि कोर्ट में चल रहे हत्या व जानलेवा हमलों के मुकदमों की प्रगति पता कर पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत करेगी। अगर प्रतिवादी से वादी पक्ष अभी भी संतुष्ट नहीं है और पुलिस को लगेगा कि झगड़ा हो सकता है तब पुलिस उसका मुचलका पाबंद करेगी।