फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police arrested thief with stolen pickup vehicle

पुलिस ने चोरी की पिकअप गाड़ी सहित चोर को दबोचा

Sun, 27 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested thief with stolen pickup vehicle
पुलिस ने चोरी की पिकअप गाड़ी सहित चोर को दबोचा
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा से गत दिन चुराई गई पिकअप गाड़ी को रविवार की सुबह मेरठ कटवाने के लिये लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों से चाकू भी बरामद किया गया।

बीती 23 सितंबर की रात बरनावा से अज्ञात चोर वसीम पुत्र मुन्ना की पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गये थे। इस संबंध में उसने बिनौली थाने पर अज्ञात में गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि एक युवक चोरी की गाड़ी को मेरठ कटवाने जा रहा है। जिस पर बरनावा चौकी इंचार्ज हरिश्चंद त्यागी ने मय फोर्स के साथ दाहा बरनावा मार्ग पर पुसार मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी दाहा की ओर से एक युवक गाडी लेकर पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी रोकने की बजाय दौड़ा दी। पीछा कर पुलिस ने उसे संतनगर गांव के पास पकड़ लिया। इस दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम असलम पुत्र यामीन निवासी अकबरपुर सनेठी थाना कैराना जिला शामली बताते हुये उक्त गाड़ी को बरनावा से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे बागपत कोर्ट में पेश किया इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वही, दूसरी ओर पुलिस ने जिवाना गुलियान गेट से सन्नी पुत्र राजकुमार निवासी बिनौली को चाकू सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed