फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police admitted two real sisters to Kovid Hospital

पुलिस ने दो सगी बहनों को कोविड अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police admitted two real sisters to Kovid Hospital
होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस आई हरकत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा।
अमीनगर सराय के गांव तिलपनी निवासी कोरोना संक्रमित दो सगी बहने होम क्वारंटीन थी। होम क्वारंटीन के बाद भी दोनों बहने गांव में खुलेआम घूमती रही। इससे ग्रामीणों में दहशत हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने उन्हें खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव तिलपनी निवासी दो सगी बहनें चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली । इसके बाद उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से उनके होम क्वारंटीन की अनुमति ले ली थी। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 24 घंटे घर में रहने की शर्तों पर ही अनुमति दी । अनुमति मिलने पर दोनों बहने गांव की गलियों में भ्रमण करने लगी। इससे ग्रामीणों में दहशत हो गई। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने उनके परिजनों से उन्हें घरों में रखने की गुहार भी लगाई, लेकिन वह बाज नहीं आई।
विज्ञापन

दहशतजदा ग्रामीणों ने डीएम और सीएमओ से उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की अपील की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सिंघावली अहीर थाने की पुलिस के साथ उनके घर में पहुंची, लेकिन उन्होंने एंबुलेंस में बैठने से मना कर दिया और विरोध करने लगी। इसके बाद वहां बालैनी थाने की पुलिस भी बुलाई गई। इसके बाद पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें खेकड़ा शहर में स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों बहने समय पर दवा ले रही हैं। अन्य मरीजों की हालत में भी सुधार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed