{"_id":"56f6e1a74f1c1b7b30f14f1e","slug":"police-abused-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस होली की मस्ती में चूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस होली की मस्ती में चूर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीजे पर होली के गीत पर नृत्य करते डीएम, एसपी, एएसपी और पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। होली के तीसरे दिन पुलिस की होली मनी। पुलिस लाइन से लेकर थानों में जमकर गुलाल उड़ाया गया, रंग बरसा और एक दूसरे के कपड़े फाड़ डाले। पुलिसकर्मी होली की मस्ती में सराबोर हो गए। होली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएम अजयदीप सिंह, एसपी आरएस छवि और एएसपी विद्यासागर मिश्र भी होली के रंग में डूब गए और जमकर ठुमके लगाए।
शनिवार को पुलिस लाइन से लेकर थानों तक होली का जश्न मना। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों और कर्मचारियों ने जमकर होली का जश्न मनाया। डीएम अजयदीप सिंह और एसपी रवि शंकर मिश्र के साथ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों न केवल रंगों और गुलाल से होली खेली, बल्कि गीली मिट्टी से भी होली खेली गई। पुलिस कमी होली की मस्ती में इस कदर डूबे कि एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले।
डीएम, एसपी और एएसपी को छोड़कर पूरी पुलिस लाइन और कोतवाली में किसी के भी शरीर पर कपड़ा सही सलामत नहीं बच सका। इस दौरान सभी डीजे की धुन पर जमकर थिरके। इस मौके पर एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ श्वेताभ पांडेय, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष यादव, बालैनी थाना प्रभारी मुनेंद्र वीर सिंह चौहान समेत काफी पुलिसवाले मौजूद रहे।