फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pole broken due to vehicle collision, supply to 300 houses stalled

Baghpat News: वाहन की टक्कर से खंभा टूटा, 300 घरों की आपूर्ति ठप

Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Pole broken due to vehicle collision, supply to 300 houses stalled
बालैनी। पुरा महादेव मार्ग पर बुधवार रात हरियाखेड़ा गांव के समीप नीलगाय को बचाने की कोशिश में लकड़ी से लदी पिकअप खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा टूट गया और हरियाखेड़ा गांव के 300 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते लोगों को पेयजल से लेकर अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बड़ौत के रहने वाले चालक ओमपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वह मेरठ से पिकअप में लकड़ी का सामान लेकर बड़ौत जा रहा था। जैसे ही वह बालैनी- पुरा महादेव मार्ग पर हरियाखेड़ा गांव के समीप पहुंचा तो अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में उसकी पिकअप अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर लगने से बिजली का खंभा भी टूट गया और हरियाखेड़ा गांव की आपूर्ति ठप हो गई। खंभा टूटने की सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने खंभा ठीक करना शुरू कर दिया, लेकिन शाम तक खंभा ठीक कर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह का कहना है कि खंभा ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं के चारे और पेयजल की समस्या बढ़ी
हरियाखेड़ा गांव में खंभा टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते पशुओं के लिए चारे और पेयजल के लिए ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed