फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pockets needed to eat cold air loose

ठंडी हवा खाने के लिए करनी पड़ रही जेब ढीली

Fri, 29 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pockets needed to eat cold air loose
बागपत। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद अब महंगाई ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पंखे, कूलर, एसी की डिमांड बढ़ी है, लेकिन दुकानदारों के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं है। ऐसे में जो माल मंगाया जा रहा है, उस पर दाम बढ़ गए हैं। कूलर और पंखे के दाम आठ से दस फीसदी तक बढ़ गए हैं। यानि ग्राहक को ठंडी हवा खाने के लिए ग्राहकों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार
कोर्ट रोड स्थित दुकानदार जगदीश अरोड़ा का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही पंखे से लेकर एसी और फ्रिज के दाम बढ़ गए हैं। कहते है कि एक तो लॉकडाउन होने से सप्लाई नहीं हो रही है, दूसरा दुकान पर स्टॉक खत्म हो गया है। दाम बढ़ने से भी परेशानी हो रही है। सामान लेने के आने वाले ग्राहक दामों को देखकर कतरा रहे है, जिससे व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्राहक
ग्राहक सरवन कुमार भाटी का कहना है कि लॉकडाउन में काम बंद है। अब पंखे आदि महंगे होने से दोहरी मार पड़ रही है।
राजपाल शर्मा का कहना है कोरोना ने काम धंधा खत्म कर दिया है। गर्मी से बचना है तो पंखा की जरूरत तो पडेगी। गरीब आदमी का तो चारों तरफ मरना ही मरना है।
ओमप्रकाश यादव का कहना है कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ा है। रोजगार छिन गए और महंगाई ने कमर तोड़ दी है।
ऐसे हुई मूल्य वृद्धि
उपकरण का नाम अब पहले
सीलिंग फैन 1300 1200
टेबिल फैन 2100 2000
वॉल फैन 2000 1800
कूलर 8500 7500
एसी 32000 30000
फ्रिज 13000 12000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed