फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plenty rushed young

भर्ती में खूब दौड़े शामली के छोरे, 677 चुने गए 

Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Plenty rushed young
जनता वैदिक डिग्री कालेज में सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते शामली के अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के जेवी कॉलेज में चल रही सेना की भर्ती में बुधवार को शामली के अभ्यर्थी दौड़े। शारीरिक परीक्षा में 677 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। मेडिकल में चुने गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


 बुधवार सुबह दो बजे से ही बिजरौल रोड स्थित कॉलेज के गेट से प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य शुरू हो गया था। मेरठ भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि भर्ती के लिये शामली जनपद के 8789 युवकों ने आवेदन किया था। दौड़ के लिए 5866 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। शारीरिक परीक्षा में 677 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया। इन अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल के लिए हुआ है। सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक, स्टोर कीपर और ट्रेड्रमैन पद के लिए भर्ती चल रही है।

विज्ञापन


आज आएंगे बागपत और खेकड़ा तहसील के अभ्यर्थी
बड़ौत। बृहस्पतिवार को बागपत जनपद की तहसील खेकड़ा और बागपत के  युवा भर्ती में भाग लेंगे। दोनों तहसील में 5638 युवकों ने सेना भर्ती के लिये पंजीकरण कराया है। इन अभ्यर्थियों का बड़ौत पहुंचना शुरू हो गया है।  सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बागपत की भर्ती आज से, पुलिस प्रशासन की अग्नि परीक्षा

बड़ौत (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को बागपत की तहसील खेकड़ा और बागपत के  युवा भर्ती में भाग लेंगे। दोनों तहसील में 5638 युवकों ने सेना भर्ती के लिये पंजीकरण कराया है। इन अभ्यर्थियों का बड़ौत पहुंचना शुरू हो गया है।  सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed