फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pledged to plant trees to save the environment

Baghpat News: पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करने का संकल्प लिया

Thu, 12 Mar 2026 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pledged to plant trees to save the environment
-शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में तीसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ
विज्ञापन


फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में तीसरे दिन बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर कराया गया। वहां स्वयंसेवकों ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी देशवीर नैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वयं सेविका तान्या, खुशी व मानसी ने पर्यावरण को लेकर विचार रखे। कहा कि पेड़ों का कटान होने के कारण पर्यावरण बिगड़ रहा है और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक होना होगा। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन न बिगड़ सके। देशवीर नैन ने विद्यार्थियों को पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी। इस दौरान रोमा चौहान, कुलदीप चौहान, डॉ. सतीश सिंह व डॉ. प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed