{"_id":"60ae8f038ebc3eb4e6450cb3","slug":"pledge-administered-to-21-village-heads-of-baghpat-and-khekra-baghpat-news-mrt539984088","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत और खेकड़ा के 21 ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत और खेकड़ा के 21 ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन
बागपत। बागपत और खेकड़ा ग्राम पंचायतों के 21 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। साथ ही आज बृहस्पतिवार को होने वाली ग्राम पंचायत की खुली पहली बैठक के संबंध में भी अवगत कराया गया।
बागपत ब्लॉक के 14 ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने 14 ग्राम प्रधानों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई। बीडीओ ने बताया कि गौरीपुर जवाहर नगर, ट्यौढी, शिकोहपुर, नंगला जाफराबाद, चौपड़ा महेशपुर, निबाली, क्यामपुर, अहमदशाह पदड़ा, खेड़की, बाघू, नैथला, खेड़ा इस्लामपुर, लधवाड़ी व ब्राह्मण पुठ्ठी आदि गांवों के नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई गई। 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।
उधर खेकड़ा क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के प्रधानों को तहसीलदार यदुवंश कुमार ने शपथ दिलाई। तहसीलदार ने कहा कि तहसील क्षेत्र में 36 ग्राम पंचायत हैं। इनमें 11 पंचायतों में सदस्य संख्या का अभाव होने के कारण पंचायत बोर्ड का गठन नहीं हो सका। शेष पंचायतों में मंगलवार को 18 और बुधवार को सात पंचायत बोर्ड को शपथ दिला दी गई।