फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plaster released from the walls as soon as DM touched it, expressed displeasure

Baghpat News: डीएम के हाथ लगाते ही दीवारों से छूटा प्लास्टर, जताई नाराजगी

Tue, 18 Jul 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Plaster released from the walls as soon as DM touched it, expressed displeasure
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण करते डीएम ।
बड़ौत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास का सोमवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा और जांच के लिए चार सदस्यों की टीम गठित की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि निर्माण यूपी सिडको द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 1.76 करोड़ रुपये आवंटित हुए है। निर्माण की कार्यदायी संस्था को गत माह जून तक निर्माण पूरा कर यह हैंडओवर करना था, लेकिन निरीक्षण के दौरान डीएम को छात्रावास की रैंप की स्थिति बेहद खराब मिली। हाथ लगने से ही दीवारों पर हुआ प्लास्टर छूट गया। अन्य खामियां मिलने पर डीएम ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजते हुए जांच के लिए चार सदस्यों में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ,अधिशासी अभियंता विद्युत, एसडीएम बड़ौत और जिला विद्यालय निरीक्षक की एक टीम गठित की। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने पर अधिकारियों और ठेकेदार से रिकवरी करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

25 शिकायतों में हुआ तीन का निस्तारण
बड़ौत। डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। कुल 25 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस में वन क्षेत्राधिकारी सुनेन्द्र सिंह, वन रक्षक संजय कुमार, वन दरोगा मोहित, विकास आदि ने समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को पौधे भेंट किए। इस दौरान एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न सिंह, नायब तहसीलदार,ईओ अनुज कौशिक, पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed