फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Planted plant is alive or dried, state the situation

रोपे गए पौधे जीवित है या सूख गए, स्थिति बताए

Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Planted plant is alive or dried, state the situation
बड़ौत तहसील क्षेत्र मेें रोपे गए थे 1.18 लाख पौधे
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर वन विभाग ने भेजा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वन महोत्सव के दौरान जुलाई में तहसील क्षेत्र में लाखों पौधे रोपित किए गए थे। मगर, देखरेख के अभाव में सैकड़ों पौधे सूख गए। शासन के निर्देश पर अब वन विभाग ने एक दर्जन से अधिक विभागों को नोटिस भेजकर रोपित पौधों के जीवित होने की रिपोर्ट मांगी है।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 96.5 हेक्टेयर वन्य क्षेत्रफल है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पांच जुलाई को एक दर्जन से अधिक विभागों ने पौधरोपण में हिस्सा लिया। पौधों की देखभाल का जिम्मा भी इन्हीं विभाग का ही था। पांच जुलाई को तहसील क्षेत्र में तकरीबन 1.18175 पौधे लगाए गए थे। अब शासन ने रोपित पौधे की जीवित का प्रतिशत जानने के लिए 13 विभागों को पत्र लिखा है। प्रत्येक माह संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी रिपोर्ट वन विभाग को देंगे। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह व वन दरोगा रविकांत चौधरी ने कहा कि ऐसे में जिम्मेदारी तय करने के लिए शासन ने हर माह सभी विभागों से पौधों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट देने को कहा है। सभी विभागों से रिपोर्ट मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed