फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plant the plants on the birthday of CM Yogi, deliver the fruits to the patients

सीएम योगी के जन्मदिन पर पौधे लगाए, मरीजों को फल बांटे

Tue, 06 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 06 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीज और तीमारदारों को फल बांटे। मीठे जल की प्याऊ लगाई और हवन कराया।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जन्म दिवस हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मनाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन किया और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज और तीमारदारों को फल बांटे। जिला प्रभारी ठाकुर जगदीप ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी वर्गों को सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, गुरुदीप सोम, भवी कश्यप, राकेश चौहान, मींटू चौहान, अजब गुर्जर, मोनू कुमार, संजय कश्यप, विक्की चौधरी, ब्रजमोहन भारद्वाज, विशाल कश्यप आदि रहे। पिलाना गांव में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया। हवन कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामनाएं की। इसमें संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक त्यागी, जिला मंत्री मन्नु देव त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बड़ौत में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली बस स्टैंड स्थित अग्रसेन भवन में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जन्मदिवस मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत 101 पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया और इसका शुभारंभ एलआईसी ऑफिस के पास एक धार्मिक स्थल पर पौधरोपण कर शुरू किया। 


कार्यक्रम में जिला संयोजक गुरु वचन सिंह एडवोकेट, जगदीप सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कुलदीप, नगर प्रभारी हर्ष भारद्वाज, मोहित, कुलदीप, मिल्खा सिंह, मेहरबान, गुलाब, जावेद, इलियास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed