{"_id":"58ee84e04f1c1b6137cf8115","slug":"planning-for-purification-of-hinden-and-krishna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन और कृष्णा नदी की शुद्धि के लिए किया मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन और कृष्णा नदी की शुद्धि के लिए किया मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में कृष्णा आैर हिंडन नदी के प्रदूषण पर विचार विमर्श करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्रो कार्यालय सुभाष नगर में बुधवार को गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें हिंडन और कृष्णा नदी की शुद्धि के लिए कई घंटे मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रीतम सिंह वर्मा ने की। संचालन रविंद्र कुमार और संजय राणा ने संयुक्त रूप से किया। इसकी मुख्य अतिथि 2030 वाटर रिसोसिंग ग्रुप की एना सारेजोमाय चट्टो उपाध्याय और जल पुरुष कृष्णपाल डौला रहे।
मुख्य अतिथियों ने कहा जब तक हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक हिंडन और कृष्णा नदी प्रदूषण मुक्त नहीं होगी। हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा जब तक नदियों को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान नहीं होगा, तब तक नदियां अशुद्ध रहेगी।
एस्रो के संस्थापक संजय राणा ने कहा हर व्यक्ति को अपनी मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है और हर व्यक्ति को नदी के महत्व को समझना पड़ेगा। तब ही नदी का पुनर्जीवन संभव है। इसमें देवेंद्र राणा, हरपाल सिंह आर्य, अनुराग मित्तल, राजेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र राठी प्रधान, राज कुमार आर्य आदि ने विचार रखें। इसमें क्षेत्र के लोगों से हिंडन और कृष्णा नदी को शुद्ध करने के लिए सहयोग की अपील की। इसमें अरुण मलिक, रविंद्र कुमार, राजेश राणा आदि रहे।
विज्ञापन
हिंडन की दुर्दशा देख एना बोली ‘ओ गॉड
बागपत। हिंडन नदी की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। जल के प्राकृतिक स्रोत बचाने, नदियों को संवारने और बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने वाले नीदरलैंड के वाटर रिसॉर्स ग्रुप 2030 की भारत की प्रभारी एना ने जिले का दौरा किया।
हिंडन किनारे बसें गांव के लोगों से बातचीत की। बुधवार को एना और जल बिरादरी के पश्विमी यूपी के संयोजक कृष्णपाल ने डीएम से मुलाकात की। प्रस्ताव रखा हिंडन को बचाने के लिए कमेटी का गठन करने की मांग भी की।
एना ने कहा इस कमेटी में प्रत्येक वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए। किसान, मजदूर, व्यापारी और अफसर रखें जाए। सभी के सहयोग से हिंडन को बचाया जा सकता है। इसके बाद एना और कृष्णपाल ने बालैनी क्षेत्र में हिंडन नदी किनारे बसे गांवों का दौरा किया।