फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pickup vehicle collapsed in Baroli Jhal, woman dead, many injured

बड़ौली झाल में गिरी पिकअप गाड़ी, महिला की मौत, कई घायल

Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle collapsed in Baroli Jhal, woman dead, many injured
बड़ौत के बड़ौली झाल में पलटी पिकअप गाड़ी से बाहर आते घायल। - फोटो : BARAUT
लोगों ने पिकअप गाड़ी चालक को दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

गंभीर हालत में कई यात्रियों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-औसिक्का-ईदरीशपुर मार्ग पर बुधवार को पूर्वी यमुना नहर की बड़ौली झाल में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। पिकअप के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे पिकअप गाड़ी के चालक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
औसिक्का निवासी चालक समेद्दीन बुधवार को बड़ौत की बड़ौली रोड से ईदरीशपुर व बुढेड़ा गांव के लिए पिकअप गाड़ी मे कई सवारियों को लेकर चला था। पूर्वी यमुना नहर की बड़ौली झाल पर यह पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पिकअप में बैठे बच्चे, महिला और पुरुष यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास लोगों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 28 वर्षीय फिरदौस पत्नी शमीम निवासी बसी की पिकअप गाड़ी के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिरदौस की एक साल की बेटी परी, भाभी जुबैदा निवासी औसिक्का, बहन नगमा निवासी बसी, शौफिया निवासी दौझा, गुलफाम, यासमीन, अमित, रामपाल, आहत, शहजाद, हसीना व रामू निवासीगण औसिक्का सहित कई यात्री घायल हो गए। इस दौरान पिकअप गाड़ी छोड़कर भाग रहे चालक लोगाें ने धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत सीएचसी और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी से परी, अमित, आहत, रामू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने बचाई कई जान
पिकअप गाड़ी के पीछे औसिक्का गांव निवासी ई-रिक्शा राजेंद्र पुत्र जसवंत भी सवारी लेकर आ रहा था। जैसे ही पिकअप गाड़ी झाल में गिरी, वह अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में कूद गए और कई यात्रियों की जान बचाई। बाद में काफी संख्या में लोग भी वहां पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन
औद्योगिक पुलिस चौकी के संरक्षण में बड़ौत-औसिक्का-ईदरीशपुर मार्ग पर धड़ल्ले से डग्गामार दौड़ रहे है। इनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। पुलिसकर्मी भी इन डग्गामार वाहनों की अनदेखी कर देते है। हादसा ग्रस्त हुई पिकअप गाड़ी में भी क्षमता से अधिक सवारियां होने की बात सामने आई है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो मामला दिखवाया जाएगा। जल्द ही डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed