फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Picketing to conduct brick kiln in collectorate

ईंट भट्ठों का संचालन कराने को कलक्ट्रेट में धरना

Wed, 26 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Picketing to conduct brick kiln in collectorate
ईंट भट्टा संचालन की मांग को लेकर बागपत कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को ज्ञापन देते जनपद के भट्ट? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। ईंट निर्माता समिति के सदस्य बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर सरकार से ईंट भट्ठों को चलाने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा एनसीआर के तीन राज्यों के 24 जिलों में लगभग चार हजार ईंट भट्ठे हैं। इनसे चार लाख लोगों को प्रत्यक्ष और दस लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। एनजीटी के आदेश पर 15 नवंबर 2019 से ईंट भट्ठे बंद हैं। राज्य सरकार ने लॉकडाउन शुरू होने के दस दिन तथा भारत सरकार ने 20 दिन बाद ग्रामीण इलाकों के ईंट भट्ठों को संचालित करने की अनुमति दी थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी जांच में ईंट भट्ठों से प्रदूषण में 80 प्रतिशत तक खत्म होना बताया है, इसलिए क्षेत्र में ईट भट्ठों को चालू कराने की अनुमति देने की मांग की। इसमें विक्रम राणा, दीपक यादव, मुकेश शर्मा, विनय कप्तान, वेद पाल, राजेंद्र सिंह, राम कुमार ठेकेदार, धमेंद्र प्रधान, रणवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed