फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pick the students thrashed serious

पिकअप ने छात्रों को रौंदा, गंभीर

Tue, 22 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pick the students thrashed serious
बड़ौत में हादसे के बाद घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। गुराना रोड पर सोमवार को शाम के समय नशे धुत पिकअप गाड़ी के चालक ने सड़क पर खड़े छात्रों और लोग को रौंद डाला और वहां खड़ी बाइकें भी तोड़ डाली। इससे गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर जबरदस्त पथराव किया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। गाड़ी में लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को भगा दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दुर्घटना में छात्रों समेत आठ लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सोमवार को शाम के समय गुराना रोड पर गली नंबर छह के बाहर पालीटेक्निक के छात्र और कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े थे। इसी समय नशे में धुत महिंद्रा पिकअप गाड़ी का चालक गुराना की ओर से आया और सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंदता हुआ भागने लगा। इस पर मुहल्ले के लोग जमा हो गए और उन्होंने भाग रही महिंद्रा पिकअप पर जबरदस्त पथराव कर दिया। इस दौरान चालक भाग निकला। बाद में गाड़ी में लोगों ने आग लगाने का भी प्रयास किया। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को भगाया और घायल छात्रों समेत अन्य लोगों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इस दुर्घटना में पालीटेक्निक के छात्र सतीश भारद्वाज और शिवम वाराणसी, सूरज और विवेक बलिया, सन्नी, नरेंद्र, सुमित गुराना, सत्तार बड़का आदि घायल हो गए हैं। कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई है। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप को   कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुटी है। इससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। वहां पुलिस बल तैनात कर दिया। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर और कार में टक्कर, दो लोग घायल
बड़ौत। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे मार्ग पर बावली और बड़ौत के बीच रविवार की देर रात ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने            की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। इससे हाईवे मार्ग पर जाम लग  गया। दोनो के चालकों को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

जीवन नगर सोनीपत हरियाणा निवासी सत्यपाल पुत्र अमर सिंह अपनी कार नंबर एचआर 10 टी 7011 से रविवार की देर रात शामली से बड़ौत की ओर आ  रहे थे, तो दिल्ली- सहारनपुर  हाईवे मार्ग पर बड़ौत और बावली के बीच बड़ौत की ओर से जा  रहे ट्रैक्टर उन्हें सामने से टक्कर मार दी। 

इससे कार के परखचे उड़ गए और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक हरपाल पुत्र सीमरू निवावी बरवाला और कार चालक सत्यपाल गंभीर घायल हो गए। दोनों सीएचसी में भर्ती कराया। 
वहीं इस दुर्घटना के बाद हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवाकर हाईवे आवागमन के लिए खुलवाया। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किशनपुर बराल गांव के पास मिनी बस में ईंट ढोने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।  

मुजफ्फरनगर निवासी सुनील मिनी बस का चालक है। वह सोमवार को दोपहर के समय शामली से दिल्ली सवारी लेकर जा रहा था। जैसे ही बस किशनपुर बराल गांव के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस में सवार तुगाना निवासी जितेंद्र, असारा निवासी नसीम, मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी संजना और उसकी दो वर्षीय बेटी खुशी, बड़ौत निवासी राजेंद्र, खेकड़ा निवासी विकास, बावली निवासी मुकेश समेत 12 यात्री घायल हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।


मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने उन्हें बस से निकाला और चिकित्सक से उपचार कराया। बस चालक ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रमाला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।  इसके अलावा मोदीनगर के इकरामुद्दीन अपनी पत्नी सलमा और पांच वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के समालखा जा रहे थे। अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार इकरामुद्दीन और सलमा घायल हो गई। जबकि बच्चा ठीक है। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed