फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Phool Singh became Furqan again

फूल सिंह फिर बन गया फुरकान

Fri, 06 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Phool Singh became Furqan again
डीएम के सामने टोपी पहन मुस्लिम धर्म में लौटा फुरकान। - फोटो : amar ujala
बागपत में शस्त्र लाइसेंस की मांग पूरी नहीं होने पर फूल सिंह बने फुरकान ने दोबारा धर्म परिवर्तन कर लिया है। शुक्रवार को वह डीएम के सामने पहुंचा और दोबारा धर्म बदलने की बात कहते हुए फुरकान बन गया। युवक का कहना था कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन


किरठल के फुरकान अली ने 19 अप्रैल को डीएम के सामने टोपी बदलकर अपना नाम फूल सिंह रखते हुए हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था। चंदन का टीका भी लगाया था। इसके बाद वह इलाहाबाद जाकर गंगा में डुबकी लगाकर आया था। शुक्रवार को फूल सिंह फिर से डीएम ह्दय शंकर तिवारी के कार्यालय पहुंचा और शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की। खुद को पुलिस और बैंक अधिकारियों से जान का खतरा बताया।

विज्ञापन

यही नहीं चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास पर धरना देगा। युवक ने कहा कि वह फिर इस्लाम धर्म स्वीकार कर अपना नाम फुरकान रख रहा है। उसने डीएम के सामने ही टोपी बदलकर कहा कि वह मुस्लिम बन गया है। उसका समस्याओं का समाधान हिंदू बनकर भी नहीं हुआ। उसकी पत्नी और बच्चे छोड़कर चले गए हैं। डीएम ने कहा कि लाइसेंस की फाइल एसपी कार्यालय पहुंच गई है। नियमानुसार मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed