{"_id":"62d060245e27f814135a5f0b","slug":"phc-will-be-constructed-in-fakharpur-and-ramnagar-baghpat-news-mrt5968939160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के फखरपुर और अमीनगर के सराय के रामनगर में कराया जाएगा पीएचसी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा के फखरपुर और अमीनगर के सराय के रामनगर में कराया जाएगा पीएचसी का निर्माण
विज्ञापन
बागपत। लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अब खेकड़ा के फखरपुर और अमीनगर सराय के रामनगर गांव में पीएचसी का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी के निर्माण के लिए दोनों गांव में भूमि का चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के बाद शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर दोनों गांव में पीएचसी का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पीएचसी के अभाव में इन गांव के अलावा कई गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। रामनगर व आसपास के ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए अमीनगर सराय और फकरपुर व इसके आसपास के गांव के लोगों को खेकड़ा या रटौल की दौड़ लगानी पड़ती थी। दोनों गांव के ग्रामीण पिछले काफी समय से गांवों में अस्पताल के निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों गांवों में पीएचसी का निर्माण कराने के लिए भूमि का चयन कर लिया है। विभाग की ओर से पीएचसी का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन स्तर पर प्रस्ताव पास होने पर गांवों में पीएचसी का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
जिले में ग्रामीणों की मांग पर दो पीएचसी का निर्माण कराने की योजना तैयार की गई है। पीएचसी निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से अनुमति मिलने पर पीएचसी का निर्माण शुरू कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ