फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol pump looting

पेट्रोल पंप पर लूटपाट

Mon, 16 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump looting
बड़ौत के गुराना गांव में पेट्रोल पंप पर लूट के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के अमीनगर सराय मार्ग पर रविवार की सुबह रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर दो बाइक  सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने सेल्समैनों से मारपीट कर हजारों की नगदी लूट ली। लूट की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नाकेबंदी किए जाने के बाद भी बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल का गुराना गांव के नजदीक पेट्रोल पंप है। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे पेट्रोल पंप पर सेल्समैन सुमित और अक्षय निवासी बड़ावद मौजूद थे। तभी दो बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और दोनों सेल्समैन पर तमंचे तान दिए। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर छह हजार रुपये लूट लिए और बड़ौत की ओर भाग निकले।

विज्ञापन

 

दिनदहाडे़ लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में सेल्समैन सुमित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब दिन में लोग सुरक्षित नहीं है तो रात में कैसे सुरक्षित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed