{"_id":"616db098f69f0f5c122863ef","slug":"petition-filed-in-court-to-sue-15-police-personnel-baghpat-news-mrt561118761","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही अरुण कुमार को गोली मारने के आरोपी चाय विक्रेता को मुठभेड़ में पकड़ने का मामला
इसमें एक डॉक्टर को भी किया गया शामिल, याचिका पर 20 अक्तूबर को होगी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिपाही अरुण कुमार को गोली मारने के मामले में आरोपी चाय विक्रेता को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार दिखाने का मामला दोबारा तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब 15 पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में याचिका दायर की गई है। एक डॉक्टर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस पर 20 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
हापुड़ के नली गांव निवासी सिपाही अरुण कुमार को आठ सितंबर की रात बागपत पुलिस लाइन से खेकड़ा में ड्यूटी के लिए जाते वक्त बंदपुर के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उनकी पत्नी प्रियंका ने बाइक सवार तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 22 सितंबर की रात मुठभेड़ में घटना की साजिश रचने के आरोपी चाय विक्रेता किरणपाल निवासी महेशपुर चौपड़ा व हाल निवासी नौरोजपुर रोड बागपत को गिरफ्तार करने का दावा किया था। दोनों पैरों में गोली लगने से किरणपाल घायल हुआ था। इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए वकीलों ने अगले दिन जमकर हंगामा किया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी किरणपाल का दोबारा मेडिकल हुआ था। वर्तमान में किरणपाल जमानत पर जेल से छूट चुका है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर का कहना है कि 15 पुलिस वालों और एक डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर 20 अक्तूबर को सुनवाई होगी।