पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के कर्मचारी से लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद निवासी कर्मचारी संजय ने बताया कि वह साथियों के साथ पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगा है। उनका डिपो रटौल गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। वह गुरुवार शाम रटौल गांव में सामान लेने जा रहा था। लहचौड़ा गांव के मोड़ के पास चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोग उनकी ओर आए तो बदमाश फरार हो गए। बदमाश रुपये लूटने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद लोगों ने बदमाशों को घेरने परा प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने रटौल चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत की। चौकी पर तैनात एसआई बालेश शर्मा ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
बाप-बेटे पर हमला, 30 हजार छीनने का आरोप
बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड निवासी बाबूराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस के लोग वहां पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे सूरज की भी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी, सूरज से 30 हजार रुपये छिनकर ले गए। जाते समय बदमाशों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस का कहना है मामला मारपीट का है।
संदिग्ध कार की सूचना पर पुलिस दौड़ी
बागपत। सिसाना गांव के पास शुक्रवार सुबह एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी हुई थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इसके अलावा सिसाना गांव के एक व्यक्ति की कार को हमीदाबाद गांव का युवक लेकर फरार हो गया। आरोपी युवक ने कार को बेच दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी युवक की तलाश में लगी हुई है।