फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Performing subtle exercises calms the mind: Pramod Kumar

सूक्ष्म व्यायाम करने से मन होता है शांत : प्रमोद कुमार

Wed, 20 May 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Performing subtle exercises calms the mind: Pramod Kumar
-योग शिक्षक ने लोगों को व्यायाम से होने वाले लाभों की जानकारी दी
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार और राकेश आर्य ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। इसका उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।


योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने सूक्ष्म व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म व्यायाम शरीर में ऊर्जा अवरोधों को प्रभावी ढंग से दूर करता है। यह मांसपेशियों की अकड़न और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन और जागरुकता बढ़ती है। प्रमोद कुमार ने आगे कहा कि सूक्ष्म व्यायाम रक्त संचार और ऊर्जा स्तर को भी बढ़ाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इन अभ्यासों से मन शांत होता है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है। आर्य समाज के प्रधान सतीश जिंदल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित व्यायाम करने की शपथ दिलाई। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, आर्य भूषण, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, कविता आर्य, सौम्या आर्य, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed