फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Performing a Mahayajna brings peace of mind: Prashant Bhardwaj

महायज्ञ करने से मिलती है मन को शांति : प्रशांत भारद्वाज

Sun, 14 Jun 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Performing a Mahayajna brings peace of mind: Prashant Bhardwaj
-लंगड़े वाले बाबा की बगीची में चल रहा है दस महाविद्या एवं विष्णु महायज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता कॉलोनी स्थित लंगड़े वाले बाबा की बगीची में शनिवार को दस महाविद्या एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की। यज्ञ का आयोजन विधि-विधान से किया गया।

बगीची में मनोज जोशी और सोमदत्त शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। महेंद्र डेढ़ा और आनंद सिंह ने यजमान की भूमिका निभाई। प्रशांत भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महायज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। इससे मन को शांति मिलती है। भारद्वाज ने आगे कहा कि यज्ञ से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का भी उल्लेख किया। भारद्वाज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसों का वध करने के लिए अवतार लिया था। इसके बाद उन्होंने लोगों को मुक्ति दिलाई। इस धार्मिक आयोजन में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान राहुल डेढ़ा, राजीव डेढ़ा, बॉबी चौहान, राजपाल शर्मा, संजय प्रजापति, अनिल यादव, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed