फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People's anger erupted over the dilapidated condition of the Meerut road

Baghpat News: मेरठ मार्ग की जर्जर हालत पर फूटा लोगों का गुस्सा

Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over the dilapidated condition of the Meerut road
बडौत। बड़ौत-मेरठ मार्ग की जर्जर हालत को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पडा। आक्रोशित लोगों ने बडौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली बस स्टैंड के पास एकत्रित होकर यातायात अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई। इस दौरान लोग धरना देकर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और नगरपालिका के ईओ और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को मौके पर बुलाया। जिसके बाद उन्होंने एक सप्ताह के अंदर मार्ग का निर्माण शुरू कराएं जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। लोगों ने मार्ग का जल्द निर्माण न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह मार्ग जनपद का मुख्य मार्ग है। वर्ष 2018 में बड़ौत से बरनावा गांव के पास हिडन नदी तक लगभग 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण तकरीबन 10 लाख रुपयों में कराया गया था, लेकिन उसके दो साल बाद वर्ष 2020 में ही मार्ग फिर से टूट गया। अब सड़क में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे हैं। दुपहिया वाहन चालक तो सड़क से उखड़े पत्थरों पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बड़ौत और लोहड्डा गांव के बीच सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। वाजिदपुर गांव में सड़क चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

गन्ना सीजन में किसानों को गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना ले जाने में परेशानी होती है, इसके अलावा नागेश्वर मंदिर से जौहड़ी तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई। इस दौरान मार्ग पर तीन घंटे जाम लगा रहा। मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई और भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल था। मामला बढ़ने पर एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ सविरत्न गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका के ईओ अनुज कौशिक और पीडब्लयूडी के इंजीनियर को मौके पर बुलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर इस मार्ग पर पानी निकासी का प्रबंध करते हुए मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए। इस दौरान विक्रांत, दिनेश, महेश, राजपाल, बिटटू, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed