{"_id":"67ddba76fd80991169046abd","slug":"people-were-troubled-due-to-power-outage-in-six-thousand-houses-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-128409-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह हजार घरों की बिजली गुल रहने से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह हजार घरों की बिजली गुल रहने से लोग रहे परेशान
Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को दिनभर आधे बागपत शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सिसाना गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई।
शहर के रिवर पार्क स्थित 33 केवीए क्षमता के विद्युत उप केंद्र पर सुबह दस बजे मशीनों की मरम्मत शुरू हुई। साथ ही पुराना कस्बा में विद्युत लाइनों की मरम्मत का काम भी किया गया। इससे पुराना कस्बा की बिजली आपूर्ति ठप रही है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे छह घंटे बिजली गुल रहने से करीब छह हजार परिवारों परेशानी उठानी पड़ी।
इसके अलावा सिसाना गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय पेयजल की भी दिक्कत हुई। इस मामले में एक्सईएन ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति जारी कर दी गई।