फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People protest in Tehsil against waterlogging

जलभराव के विरोध में लोगों का तहसील में धरना

Fri, 05 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
People protest in Tehsil against waterlogging
जलभराव के विरोध में लोगों का तहसील में धरना
विज्ञापन

बड़ौत। जलभराव के विरोध में मलकपुर के ग्रामीणों ने तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई साल से शिकायत करते आ रहे हैं। लेकिन किसी ने भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की है। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना चलता रहेगा।
ग्राम प्रधान रणवीर सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पट्टी मोहना की गलियां गंदे पानी एवं कीचड़ से भरी हुई हैं। नाले की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। गंदा पानी गलियों से लेकर ग्रामीणों के घरों में भी घुसा हुआ है। तालाब भी ओवरफ्लो होने के कारण सारा गंदा पानी गांव की गलियों और घरों में घुसा हुआ है। जलभराव के चलते रिश्तेदारों ने आना तक छोड़ दिया है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त तक की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अधिकारियों ने नहीं की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि इस संबंध में बीडीओ से वार्ता कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था कर ग्रामीणों को जल भराव से मुक्ति दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। धरने पर बैठने वालों में प्रधान रणवीर सिंह, बिल्लू पंडित, ऋषिपाल, रूकी पंडित, सोहनवीर, कृष्णपाल, योगेश, लाला, महेश, राजेंद्र, ब्रह्मपाल, जयपाल, हरवीर, सुधीर, नवीन, संजीव, प्रकाश, प्रवेंद्र, इकबाल, सुरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed