फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Thakurdwara yearned for water when the drinking water line was closed

Baghpat News: पेयजल लाइन की बंद तो पानी को तरस गए ठाकुरद्वारा के लोग

Sat, 14 Jan 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
People of Thakurdwara yearned for water when the drinking water line was closed
बागपत के ठाकुरद्घारा मोहल्ले में पानी भरकर ले जाते हुए
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने से मकानों में दरार आने के बाद नगर पालिका कर्मियों के पेयजल लाइन को बंद कर देने से नई समस्या खड़ी हो गई है। चार दिन से पेयजलापूर्ति बंद है और लोगों को हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। इस समस्या का कबतक समाधान होगा, यह खुद नगर पालिका कर्मचारी भी नहीं बता रहे है।
विज्ञापन

जमीन धंसने से मकानों में दरार आने का कारण गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन से पानी का रिसाव होना माना जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारियों चार दिन पहले मुख्य गली में गड्ढे की खोदाई करके सभी गलियों की पेयजल लाइन को बंद कर दिया था। जिसके बाद करीब 100 घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। पहले ही मकानों में दरार आने से परेशान लोगों की समस्या और बढ़ गई है। उनको जरूरी कार्यों के लिए आसपास हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--
हमारे यहां चार दिन पहले पेयजल लाइन को बंद कर दिया गया था। जिससे घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है और पानी आसपास के हैंडपंप से लेकर आना पड़ रहा है। कमला
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हम पहले ही मकान में दरार आने के कारण काफी परेशान है। अब पानी भी बंद हो गया है और हैंडपंप से काफी दूर से पानी लेकर आना पड़ता है। गैस कंपनी व नगर पालिका वालों की लापरवाही के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऊषा
--
जिस तरह से अब पेयजल लाइन की जांच की जा रही है। अगर नगर पालिका के कर्मचारी इसको पहले ही देखकर ठीक कर देते तो लोगों के मकान भी बच जाते और इतनी परेशानी भी परिवारों को नहीं झेलनी पड़ती। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। सुनीता
--
हमारे पूरे घर में पहले ही दरार आने से परेशानी हो रही थी। अब पानी भी नहीं मिल रहा है और हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ रहा है। जब हम पहले ही समस्या के समाधान के लिए कह रहे थे, तब किसी ने हमारी परेशानी को नहीं सुना। नगर पालिका की लापरवाही के कारण आम लोग परेशानी उठा रहा है। सुशीला

--
पेयजल लाइन को उखड़वाकर जांच कराई जा रही है। समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। पाइप लाइन को जल्द ही पूरी तरह से बदलवाकर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जिससे पानी रिसाव की समस्या भी खत्म होगी और लोगों के घर पानी की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। राजेश राणा, ईओ

बागपत के ठाकुरद्घारा मोहल्ले में पानी भरकर ले जाते हुए

बागपत के ठाकुरद्घारा मोहल्ले में पानी भरकर ले जाते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed