फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Jat community raised the demand for reservation

Baghpat News: जाट समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग उठाई

Mon, 25 Dec 2023 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
People of Jat community raised the demand for reservation
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट में अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा चिंतन शिविर के दूसरे दिन जाट समाज के लोगों ने जाटों को आरक्षण देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकिशन भारी ने कहा कि जाट आरक्षण नहीं करने वालों को जाट समाज सहयोग नहीं करेगा। महासभा के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार डॉ. शोदान सिंह तरार ने अफ्रीका से आकर पूरा दिसंबर एवं जनवरी महीने के कार्यक्रम की जानकारी दी। समाज का कैसे उत्थान हो, समाज में फैली कुरीतियों पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गठवाला खाप के चौधरी चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपने-अपने परिवार को सुधारने की आवश्यकता है एवं समाज में फैली नशाखोरी को दूर करना चाहिए। आदर्श जाट महासभा के संस्थापक एवं राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष भैरू राम डागर ने जाट समाज को एकजुट होने का आह्वान किया और जाटों की घटती हुई जनसंख्या पर भी चिंता जताई गई। हम दो हमारे तीन का भी नारा दिया गया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि सभी को आपस में मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष महिला अध्यक्ष संतोष ने किया। कार्यक्रम में विजयपाल सिंह, चौधरी ओमपाल डांगी, गोविंद राम जाट, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुभिता, पायल चौधरी , दीपक नेहरा, राजेश दहिया, महिला अध्यक्ष रजवंती पूनिया, गणेश चौधरी, सुधीर दांगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed