फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Baraut and Ghaziabad became owners of Musharraf's family's land

Baghpat: परवेज मुशर्रफ के परिवार की जमीन के मालिक बने बड़ौत और गाजियाबाद के लोग, तहसील में हुए बैनामे

Sun, 25 May 2025 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अंकित चौहान, बागपत
अंकित चौहान, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 06:03 AM IST
सार

शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय लखनऊ से पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी ने शनिवार को बड़ौत तहसील में पहुंचकर जमीन के बैनामे कराए।

विज्ञापन
People of Baraut and Ghaziabad became owners of Musharraf's family's land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई व परिवार की जमीन के बड़ौत के पंकज ठेकेदार व मनोज गोयल और गाजियाबाद के जेके स्टील मालिक बन गए। कोताना में मौजूद उनकी शत्रु संपत्ति घोषित हो चुकी करीब 13 बीघा जमीन को इन्होंने 1.38 करोड़ रुपये में खरीदा था। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय लखनऊ से पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी ने शनिवार को बड़ौत तहसील में पहुंचकर जमीन के बैनामे कराए।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ का परिवार वर्ष 1943 में कोताना से दिल्ली जाकर रहने लगा था और उनका परिवार वर्ष 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान में चला गया था। मगर उनके परिवार की हवेली व खेती की जमीन कोताना में मौजूद थी। इसमें से परवेज मुशर्रफ की जमीन बेच दी गई थी तो उनके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ व परिवार के सदस्यों की जमीन को पंद्रह साल पहले शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके बावजूद जमीन की पहचान इनके नाम से होती है। इसमें से बांगर की करीब 13 बीघा शत्रु संपत्ति की नीलामी शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय लखनऊ ने सितंबर 2024 में कराई गई। यह कई खसरों में होने के कारण अलग-अलग बोली लगाकर बड़ौत के पंकज ठेकेदार व मनोज गोयल और गाजियाबाद की जेके स्टील के नाम खरीदी गई। इसके रुपये जमा कराने के बाद शनिवार को बैनामा कराने के बाद इन तीनों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब इस जमीन से मुशर्रफ के परिवार का नाम पूरी तरह से खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादर की जमीन की नीलामी भी होगी
कोताना में कुछ शत्रु संपत्ति खादर तो कुछ बांगर के रिकॉर्ड में दर्ज है। इनमें फिलहाल बांगर की संपत्ति की नीलामी कराई गई है। खादर की शत्रु संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया होनी बाकी है। इसके लिए संपत्ति के आधार मूल्य के लिए सर्वे किया जाएगा और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

UP News: परवेज मुशर्रफ के परिवार की 39 लाख आधार मूल्य की जमीन 1.38 करोड़ रुपये में नीलाम
भारत सरकार के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से संपत्ति लेने वाली तीन फर्मों ने रुपये जमा करा दिए थे। इन तीनों के नाम जमीनों के बैनामे शनिवार को कराए गए।
-पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed