फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Land worth Rs 39 lakh of Pervez Musharraf's family auctioned for Rs 1.38 crore

UP News: परवेज मुशर्रफ के परिवार की 39 लाख आधार मूल्य की जमीन 1.38 करोड़ रुपये में नीलाम

Thu, 05 Sep 2024 10:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Sep 2024 10:24 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिवार की बागपत की जमीन एक करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये से ज्यादा में नीलाम हुई। नीलामी का यह पैसा केंद्रीय गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक विभाग के खाते में जमा होगा।

विज्ञापन
UP News: Land worth Rs 39 lakh of Pervez Musharraf's family auctioned for Rs 1.38 crore
परवेज मुशर्रफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई व परिवार की जमीन खरीदने के लिए लोगों ने खूब बोली लगाई। जिस 13 बीघा जमीन का आधार मूल्य 39 लाख छह हजार रुपये रखा गया था, वह जमीन एक करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये से ज्यादा में नीलाम हुई। नीलामी का यह पैसा केंद्रीय गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक विभाग के खाते में जमा होगा।
विज्ञापन

 

UP News: Land worth Rs 39 lakh of Pervez Musharraf's family auctioned for Rs 1.38 crore
मुशर्रफ के परिवार की जमीन पर लगा नीलामी का बैनर। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का परिवार वर्ष 1943 में कोताना से दिल्ली जाकर रहने लगा था और वर्ष 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान चला गया था। मगर दिल्ली के अलावा उनके परिवार की हवेली व खेती की जमीन कोताना में मौजूद थी। जिसमें परवेज मुशर्रफ की जमीन बेच दी गई। उनके भाई डा. जावेद मुशर्रफ व परिवार के सदस्यों की जमीन बाकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ व परिवार के अन्य सदस्यों की जमीन को पंद्रह साल पहले शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिया गया था। मगर इस जमीन की पहचान परवेज मुशर्रफ के नाम से ही होती है। इसमें से बांगर की करीब 13 बीघा शत्रु संपत्ति की नीलामी शत्रु संपत्ति अभिरक्षक विभाग ने कराई। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बोली शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक चली। परवेज मुशर्रफ के परिवार की जमीन खरीदने के लिए खरीदारों ने एक करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये तक की बोली लगा दी, जो आधार मूल्य से साढ़े तीन गुना से ज्यादा रही।
विज्ञापन

एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि यह नीलामी ऑनलाइन हुई और इसमें आधार मूल्य से काफी ज्यादा की बोली लगी। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से जिस-जिस के नाम जमीन दर्ज करने के लिए पत्र आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed