फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People confined to their homes due to fear of monkeys, traps installed

Baghpat News: बंदरों के डर से घरों में कैद लोग, लगवाए जाल

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
People confined to their homes due to fear of monkeys, traps installed
लहचौड़ा में एक मकान पर बैठा बंदरों का झुंड : संवाद - फोटो : संवाद
बागपत, रटौल। बंदरों के डर में लहचौड़ा के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। लोगों ने घरों में जाल तक लगवा दिए है। गांव में 250 से 300 से अधिक बंदर झुंड बनाकर घूम रहे हैं। बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लहचौड़ा में माह से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर आए दिन घरों में घुसकर हमला कर देते हैं और यदि लोगों से सामान छीनकर भाग जाते हैं। बंदरों के डर के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते। इतना ही नहीं छतों पर कपड़े सुखाने के लिए भी नहीं जाते हैं। विनोद शर्मा, चंद्रबोस शर्मा, रामू शर्मा, विनोद, सेंसरपाल, कृष्ण, सीताराम, कालू फौजी, देवेंद्र, राममेहर, कृष्णपाल आदि ने बताया कि गांव में 250 से 300 बंदर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बंदरों के आतंक के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। लोगों ने घरों में जाल लगवाने शुरू कर दिए है। कई बार अधिकारियों से शिकायत कर बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन फिर भी इन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। बंदरों के हमले से अभी तक 100 से अधिक बच्चे, महिलाएं व व्यक्ति घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर घर में घुसकर कीमती सामान तोड़फोड़ देते हैं। इससे काफी नुकसान हो रहा है। कई बार तो काटकर घायल कर चुके है। शिकायत के बाद भी बंदरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। - सीमा शर्मा

- बंदरों के डर से छतों पर जाना भी बंद हो गया है और घरों में जाल लगवाया गया है। यदि गली में कोई सामान लेकर जाता है तो बंदर छीनकर भाग जाते हैं। इससे लोग पूरी तरह से परेशान हो गए है। - सविता यादव

--
वर्जन
- ग्राम पंचायत के पास बंदरों को पकड़वाने के लिए कोई बजट नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों से बात करने के बाद बंदरों को पकड़वाया जाएगा। - प्रदीप शर्मा, प्रधान

लहचौड़ा में एक मकान पर बैठा बंदरों का झुंड : संवाद

लहचौड़ा में एक मकान पर बैठा बंदरों का झुंड : संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed