{"_id":"5849a2a64f1c1b9b19449f9c","slug":"people-caught-in-the-chill-fog-rose-difficulties","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन ने लोगों को जकड़ा, कोहरे से बढ़ीं मुश्किलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन ने लोगों को जकड़ा, कोहरे से बढ़ीं मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में कोहरें के दौरान स्कूल वैन का इंतजार करते बच्चें व परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कंपकंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को जकड़ लिया है। कोहरा परेशानी खड़ी कर रहा है। रोड पर वाहन चालकों को डीपर जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूलों का समय जरूर बदला, लेकिन साढे़ नौ बजे तक भी ठंड अधिक होने से बच्चे कंपकंपाते हुए घर पहुंचे।
कोहरे ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। वाहनों की रफ्तार धीमी है, जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बसें देरी से पहुंचने पर यात्री भी परेशान हैं। बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में लोग खड़े रहे। कोहरे के चलते छोटे वाहन रोड पर रेंगते नजर आए। शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी का दूर किया। छात्र, छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल और कॉलेज पहुंचे, जहां भी छात्रों को अलाव जले मिलते वहीं पर हाथ तापने के लिए खड़े हो जाते। सर्दी के चलते छात्र देरी से स्कूलों में पहुंचे।
कोहरे से ट्रेनों का सफर हुआ लेट
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोहरे से जहां जन जीवन अस्तव्यस्त है, वहीं यातायात व्यवस्था प्रभावित है। ट्रेन का समय प्रभावित हुए। स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए। शामली से दिल्ली जाने वाली 51914 पैसेंजर ट्रेन का समय बागपत रोड स्टेशन पर सुबह 6.43 बजे का है। यह ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची, जबकि शामली से ही दिल्ली जाने वाली 74022 का समय 7.43 का है, यह ट्रेन भी एक घंटा देरी से पहुंची। जनता एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा लेट रही। दिल्ली से शामली जाने वाली 51909 का समय सुबह 6.47 बजे का है जो दो घंटे देरी से आई। अधिकांश ट्रेन एक से डेढ़ घंटे लेट रही। ट्रेनें देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।