फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are scared of Corona, questioning questions in counseling

कोरोना से डर गए हैं लोग, काउंसलिंग में करते हैं सवाल पर सवाल

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
People are scared of Corona, questioning questions in counseling
प्रत्येक बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 25 लोगों की करते हैं काउंसिलिंग
विज्ञापन

आस पड़ोस में कोरोना के मरीज मिलने पर भी पहुंच रहे हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना की जांच में तेजी आने के बाद संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। हर जगह कोरोना को लेकर नई बहस है। सितंबर महीने में बीमारी के पीक पर जाने की फिर से बहस छिड़ने लगी है। यही वजह है कि आसपास में कोरोना का मरीज मिलने के बाद लोग सहम रहे हैं। डर का ऐसा माहौल है कि मनोचिकित्सकों के पास कोरोना से डरे हुए लोगों के मामलों की संख्या बढ़ गई है।
प्रत्येक बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के मनोरोग विभाग में ओपीडी चलती है। कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी के बाद अब यहां सिर्फ कोरोना की जानकारी लेने और खुद के बचाव के विषय में जानने के लिए ही लोग पहुंच रहे हैं। परामर्शदाता मनोचिकित्सक डॉ. अजय कुमार कहते हैं कि ओपीडी में 25 मरीजों की काउंसिलिंग करते हैं। अधिकतर मामले ऐसे आ रहे हैं, जिनमें लोग कोरोना से डरे हुए हैं। आसपास के घरों में कोरोना का मरीज मिलने के बाद जो लोग आते हैं, वह बेहद डरे हुए होते हैं। खुद की कोरोना की जांच कराने की भी जिद करते हैं। कई बार संतुष्टि के लिए जरूरत पड़ने पर जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने बना दिया फोबिया
बागपत। डॉ. अजय कुमार कहते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों को आधी अधूरी जानकारी मिलती है। जिस कारण मामले और अधिक बिगड़ रहे हैं। लोग जानकारी और जागरूकता के अभाव में डर जाते हैं। इसलिए कहीं न कहीं सोशल मीडिया की जवाबदेही भी तय होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की भी करते हैं काउंसिलिंग
डॉ. अजय कुमार बताते हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों की भी वह मोबाइल कॉल के माध्यम से काउंसिलिंग कर रहे हैं। मरीजों को ट्रेस से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पहला मकसद यह होता है कि मरीज तनाव में नहीं रहना चाहिए। अगर मरीज तनाव में आएगा तो मुश्किल बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed