फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are not getting better health services at Daha PHC

लोगों को दाहा पीएचसी पर नहीं मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 11 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
People are not getting better health services at Daha PHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा पर स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति न होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर दौड़ लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पीएचसी पर स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति कराने की मांग की है।
गांव में 1968 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी की स्थापना कराई थी। पीएचसी पर स्थाई चिकित्सक, लैब टैक्नीशियन और वार्ड ब्वाय की स्थाई नियुक्ति नही है। पीएचसी पर एक मात्र अस्थाई चिकित्सक तैनात है। चिकित्सक के अभाव में पीएचसी पर फार्मासिस्ट लोगों की जांच व दवाईयां उपलब्ध कराता है। चिकित्सक के अभाव में गांव के अलावा आस-पास के कई गांव के लोगों को दूसरे स्थानों पर इलाज कराने के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पीएचसी पर नियमित स्टाफ की नियुक्ति कराने की मांग जा चकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जल्द हो चिकित्सक की नियुक्ति
- पीएचसी पर चिकित्सक की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - तनवीर
- पीएचसी पर लैब टैक्नीशियन की स्थाई नियुक्ति न होने के कारण ग्रामीणों को खून की जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। - यतेंद्र राणा
- क्षेत्र में बुखार और डेंगू का प्रकोप है। पीएचसी पर चिकित्सक व स्टाट के अभाव में दूसरे स्थानों पर इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ता है। - देवेंद्र
वर्जन-
दाहा पीएचसी पर अस्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। लोगों की जांच के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए लैब टैक्नीशियन भी नियुक्त किया गया है। - डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed