{"_id":"6262f00cb6299c29330c1efd","slug":"pension-of-eight-thousand-elderly-people-stuck-due-to-negligence-of-panchayat-secretaries-baraut-news-mrt585369475","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवों की लापरवाही से अटकी आठ हजार बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवों की लापरवाही से अटकी आठ हजार बुजुर्गों की पेंशन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए केवाईसी और बैंक खाते को आधार से लिंक होना जरूरी
99 ग्राम पंचायतों से नहीं करा सकी डाटा की फीडिंग 244 ग्राम पंचायतों में से अभी तक
15684 लाभार्थियों की ही ई-केवाईसी हो सकी अभी तक 24,025 में से
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पंचायत सचिवों की लापरवाही से बागपत जिले के करीब 10 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटक गई है। शासन ने पेंशन का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने का निर्देश दिया है। वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के आधार कार्ड की फीडिंग पेंशन पोर्टल में होनी थी, लेकिन आज तक जनपद की 244 ग्राम पंचायतों में से 99 ग्राम पंचायतें अभी तक फीडिंग नहीं करा पाई है। अभी तक लगभग 15,684 लाभार्थियों की ही ई-केवाईसी हो सकी है। अभी करीब 8,341 हजार बुजुर्गों का ब्योरा की पेंशन पोर्टल पर फीड नहीं किया गया है। ऐसे में यह बुजुर्ग पेंशन पोर्टल में आधार प्रमाणीकरण के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
हर माह पेंशन में मिलते हैं एक हजार रुपये
जिले में वर्तमान में 24,025 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। 500 रुपये उनके खाते में भेजे जाते थे, लेकिन अब शासन ने पेंशन राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है।
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम
सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए बैंक खातों का ई-केवाईसी कराने के साथ ही उसे आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया था। आधार कार्ड लिंक न होने दशा में पेंशन की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
ब्लॉक और तहसील कर्मियों से ली जा रही मदद
एसडीएम एवं समाज कल्याण अधिकारी पूजा चौधरी ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों के आधार लिंक कराने का कार्य लगातार जारी है। तहसील और ब्लॉक कर्मियों की मदद से आधार कार्ड लिंक कराने के साथ ही ई-केवाईसी कराने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही फीडिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिवों के खिलाफ शीघ्र ही डीपीआरपी और बीडीओ से बातचीत कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ब्लाक फीडिंग न कराने वाले गांवों की संख्या
बड़ौत 14
छपरौली 10
बिनौली 30
बागपत 15
पिलाना 12
खेकड़ा 18