{"_id":"589377b64f1c1b2f3de83df4","slug":"patients-water-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों का पानी को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों का पानी को लेकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
water
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को बेड से उठकर हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की ओर किसी का ध्यान नहीं है। बृहस्पतिवार को मरीजों ने पानी को लेकर हंगामा किया। पेयजल न मिलने के कारण तिमारदार भी परेशान हैं।
जिला अस्पताल में विगत दो दिन से पेयजल की किल्लत है। नलकूप की मोटर फूंक जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। बृहस्पतिवार को भी मोटर को सही नहीं कराया । हालत ऐसे बने है कि मरीजों को बेड से उठकर खुद हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शौचालय के लिए पानी की समस्या बड़ी बनती जा रही है। पेयजल की कमी के चलते तिमारदार भी परेशान हैं। मरीजों को अकेला छोड़कर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी पानी की दिक्कतों को दूर नहीं किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को मरीजों ने पानी को लेकर हंगामा किया। मरीजों ने कहा अस्पताल के हर कर्मचारी को समस्या का पता है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई । प्रदीप, शिवकुमार, उस्मान, फुरकान, दिलशाद, अनिल, ओमपाल, सतेंद्र, अकरम ने कहा हैंडपंप से भरकर मरीजों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। किसी भी कर्मचारियों का समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा कि मोटर को बदलवा दिया है। पानी की पाइप लाइन फट गई थी, इसे सही कराया जा रहा है। जल्द समस्या हल कराई जा रही है।