{"_id":"5eff73a28ebc3e431836d6e9","slug":"patients-put-problems-in-front-of-nodal-officers-baghpat-news-mrt4893849159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसरों के सामने मरीजों ने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसरों के सामने मरीजों ने रखी समस्याएं
विज्ञापन
बड़ौत। बढ़ते कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अपर आयुक्त खाद्य विभाग लखनऊ और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने संयुक्त रूप से नगर में सीएचसी, क्वारंटीन सेंटर के अलावा कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर मरीजों ने उनके सामने समस्याएं रखी। नोडल अधिकारी ने अफसरों को जल्द से जल्द व्यवस्था को दुुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त खाद्य लखनऊ अनिल कुमार दुबे, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र वर्मा शुक्रवार को टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और कोरोना के प्रकरणों की समीक्षा की। इसके बाद टीम चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल कोताना रोड पर बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंची। कई मरीजों ने क्वारंटीन सेंटर पर खाने-पीने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस पर टीम ने नाराजगी जताई। एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने नगर मेें कंटेनमेट जोन का निरीक्षण किया और पूर्ण रूप से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। सीओ आलोक कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक भी शामिल रहे।
कांशीराम कॉलोनी और विजयनगर कंटेनमेंट जोन में
खेकड़ा। पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नगर में तहसील के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी और मोहल्ला विजयनगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी और विजयनगर में 34 लोगों के सैंपल लिए। 100 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया। प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में एसडीएम के रसोइया की पूरी फैमिली कोरोना पॉजिटिव मिली है। तहसीलदार यदुवंश कुमार का कहना है कि कस्बे में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कांशीराम कॉलोनी और मोहल्ला विजयनगर को सील कराया गया है।