फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients kept waiting, treatment was not provided under Citizen Charter

Baghpat News: मरीज करते रहे इंतजार, सिटीजन चार्टर से नहीं मिला इलाज

Sat, 07 Sep 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Patients kept waiting, treatment was not provided under Citizen Charter
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को सिटीजन चार्टर के आधार पर इलाज नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का न तो 20 मिनट में पंजीकरण हो रहा है और न ही दो घंटे में ओपीडी की सुविधा मिल रही है। मरीजों को घंटों तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को समय पर इलाज और जांच सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से सिटीजन चार्टर जारी किया था। सिटीजन चार्टर के अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों का 20 मिनट में पंजीकरण और दो घंटे में ओपीडी का दावा किया था, मगर जिला अस्पताल में लोगों के पंजीकरण कराने में ही एक से डेढ़ घटा लग रहा है इसके बाद ओपीडी कराने के लिए भी इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- पंजीकरण खिड़की पर ही लोगों को 45 से मिनट से एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है और ओपीडी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाएं ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, पंजीकरण केंद्र पर ही एक घंटे में पर्ची बनी है। अस्पताल प्रशासन को एक और पंजीकरण काउंटर खोलना चाहिए। - फिरदोस, पिलाना
- कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी, शुक्रवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आई थी। अस्पताल में ओपीडी कराने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। - सादिक, खेड़की
- दो दिन से तबीयत खराब चल रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहले एक घंटे तक पंजीकरण खिड़की पर खड़ा होना पड़ा और अब ओपीडी कराने के लिए दो घंटे से अधिक हो गए है। - ऋषिकुमार, बड़ौत
- जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, यहां आकर जानकारी हुई कि फोन से पर्चा बनेगा। पहले पर्चा बनवाने और फिर जांच कराने के लिए लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा। - सुखबीर, मुकारी

- वर्जन - जिला अस्पताल में सिटीजन चार्टर के आधार पर लोगों का पंजीकरण और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अलग से पंजीकरण कक्ष तैयार किया जा रहा है, इसमें दो अन्य लोगों को नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में चिकित्सकों की भी कमी है, जिसके कारण मरीजों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed