{"_id":"6afdfbe24b09a00711025cad","slug":"path-cleared-for-the-construction-of-an-international-yoga-and-wellness-center-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-162505-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग और आरोग्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग और आरोग्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
बागपत। हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट में इसके निर्माण के लिए नियमों में बदलाव के साथ मंजूरी दी गई। इससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए 87 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई। इसमें से 68 हेक्टेयर जमीन किसानों की है और बाकी सरकारी जमीन है। जमीन खरीदने के लिए शासन से एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये मिले थे। इसके बाद अधिकतर किसानों की जमीनों के पर्यटन विभाग के नाम बैनामे भी करा दिए गए। अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण में नियमों की कुछ अड़चन आ रही थी। इस अड़चन को बुधवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में दूर किया गया। इसके लिए नियमों में कुछ बदलाव किया गया। इसमें सबसे अहम यह है कि बाकी जमीन को लेने की बाधा दूर हो गई है। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो सकता है।
-पर्यटन हब बनेगा पुरामहादेव व हरियाखेड़ा, विदेशी भी आएंगे
एडीएम राजीव कुमार राय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र बनने के बाद पुरामहादेव व हरियाखेड़ा गांव पर्यटक हब बन जाएगा। यहां देश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। इससे गांव की अलग पहचान बनेगी। केंद्र का निर्माण होने से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बागपत में योग एवं आरोग्य जैसे स्वास्थ्य पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।