{"_id":"62ec051f0a7b282661151a72","slug":"passengers-upset-due-to-train-delay-kahkra-news-mrt599850130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लेट होने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लेट होने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने से यात्री रहे परेशान
खेकड़ा। रेलवे अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन की वजह से दिल्ली, शामली रेल मार्ग पर दिल्ली से शामली जाने वाली यात्री ट्रेन तीन घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
केंद्रीय रेलमंत्री का 10 अगस्त को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में कार्यक्रम है। रेलवे प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली से अधिकारियों का दल स्पेशल ट्रेन से सहारनपुर के लिए रवाना हुआ। इस ट्रेन के कारण दिल्ली से शामली जाने वाली यात्री ट्रेन 01617 तीन घंटे की देरी से चली। इस कारण गर्मी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खेकड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा ने बताया कि मार्ग पर कई कारणों के चलते 01617 ट्रेन दस बजे ना आकर दोपहर एक बजे तीन घंटे देरी से पहुंची।