फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers stunned by the protest against 'Agneepath', keeping distance from trains

‘अग्निपथ’ के विरोध से सहमे यात्री, ट्रेनों से बना रहे दूरी

Mon, 20 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Passengers stunned by the protest against 'Agneepath', keeping distance from trains
सुनसान पड़ा बड़ौत रेलवे स्टेशन - फोटो : BARAUT
बड़ौत। अग्निपथ योजना का विरोध रेलवे पर भारी पड़ रहा है। आलम यह है कि पिछले चार दिनों के अंदर ही बिहार, पश्चिम बंगाल, इलाहाबाद, मिर्जापुर, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य जगहों के सैकड़ों आरक्षण टिकट रद्द हो चुके हैं, जबकि ट्रेनों में भी प्रतिदिन यात्रियों की संख्या घट रही है। इससे रेलवे को राजस्व में नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इस समय आठ ट्रेनें संचालित हैं, जिनमें प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते है। जब से अग्निपथ योजना शुरू हुई, तब से रेलवे प्रशासन को हानि पहुंच रही है। योजना के विरोध के चलते ट्रेनों में आगजनी की घटना से यात्रियों के डर बैठ गया है। जिस कारण यात्री अपने गृह जनपद से अन्य जनपदों और राज्यों में जाने से परहेज कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि अग्निपथ के विरोध के कारण ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या पर असर पड़ रहा है। आरक्षण टिकट भी यात्री रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन

वापस करनी पड़ी लाखों की धनराशि
बड़ौत। अग्निपथ योजना का विरोध इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिनों के अंदर 110 से अधिक आरक्षण टिकट यात्री रद्द करा चुके हैं। आरक्षण टिकट खिड़की पर तैनात क्लर्क सचिन कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों के अंदर बिहार, पश्चिम बंगाल, इलाहाबाद, मिर्जापुर, दिल्ली, राजस्थान सहित कई जगहों से 110 यात्री अपने आरक्षण टिकट रद्द करा चुके है। जिस कारण लगभग डेढ़ लाख की धनराशि वापस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन हो रहा 15 हजार का नुकसान
बड़ौत। बुकिंग पर्यवेक्षक विश्व जीत के अनुसार जब से अग्निपथ योजना का विरोध हुआ है, तभी से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटकर आधी रह गई है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर प्रतिदिन 2000 से अधिक यात्री आवागमन करते थे, लेकिन विरोध के बाद यह संख्या घटकर अब 900 से 1000 हो गई है। यानी प्रतिदिन 15 हजार का राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed