फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers rescue a Class IV student who was jumping off a train

Baghpat News: ट्रेन से कूद रहे चौथी कक्षा के छात्र को यात्रियों ने बचाया

Fri, 24 Jan 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Passengers rescue a Class IV student who was jumping off a train
बागपत, रमाला। बड़ौत शहर की एक कालोनी में ज्यादा देर घर बाहर खेलने पर पिता ने कक्षा चार में पढ़ने वाले बेटे को डांट दिया तो उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली। बड़ौत रेलवे स्टेशन से शामली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया। कासिमपुर खेड़ी रेलवे हाल्ट के समीप आत्महत्या करने के लिए ट्रेन से कूद रहे छात्र को यात्रियों ने किसी तरह पकड़कर बचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़ौत शहर की एक काॅलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार शाम करीब छह बजे घर आया तो कक्षा चार में पढ़ने वाले अपने बेटा बाहर खेलता हुआ मिला। ज्यादा देर खेलने पर पिता ने डांटते हुए घर में बैठकर पढ़ाई करने के लिए कह दिया। इसके बाद वह व्यक्ति अपने काम में व्यस्त हो गया और उसका बेटा डांटने से नाराज होकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

नाराज छात्र ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की ठानी और ट्रेन में चढ़ गया। बताया कि कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन से पहले छात्र आत्महत्या करने के लिए कूदने के लिए इधर-उधर घूमने लगा। इस दौरान ट्रेन में सवार किरठल और अन्य गांवों के यात्री उसकी हरकत देख समझ गए। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए छात्र को पकड़कर ट्रेन से कूदने से बचा लिया। कासिमपुर खेड़ी रेलवे हाल्ट पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक घंटा समझाने पर पिता का नाम और घर का पता बताया
पुलिस की माने तो छात्र अपने पिता की डांट से इतना नाराज था कि कई बार पूछने पर भी उसने अपने पिता का नाम नही बताया। करीब एक घण्टे बाद छात्र अपने घर जाने के लिए तैयार हुआ और अपने पिता के नाम के साथ घर का पता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed