{"_id":"6005d1608ebc3e32c276de9b","slug":"passengers-of-20-km-area-will-get-pass-of-rs-275-baghpat-news-mrt521188960","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किमी के एरिया वाले वाहन चालकों का 275 रुपये का बनेगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किमी के एरिया वाले वाहन चालकों का 275 रुपये का बनेगा पास
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जिवाना गांव में टोल प्लाजा
- फोटो : BAGHPAT
20 किमी के एरिया वाले वाहन चालकों का 275 रुपये का बनेगा पास
बागपत। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जिवाना टोल प्लाजा की रेट लिस्ट तैयार कर ली है। टोल प्लाजा के 20 किमी एरिया के नॉन कामर्शियल वाहन चालकों को 275 रुपये महीने का पास यहां से गुजरने के लिए दिया जाएगा। कामर्शियल वाहनों से अन्य जिलों की तरह ही टोल पर पूरा शुल्क लिया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए टोल की रेट लिस्ट जारी की गई है। स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए 275 रुपये महीने के पास की व्यवस्था की गई है। पात्रता की श्रेणी में सिर्फ 20 किमी के दायरे में रह रहे नॉन कामर्शियल वाहन मालिक ही आएंगे। एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए भी छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महीने की 50 यात्राओं तक के पास की व्यवस्था भी एनएचएआई की ओर से की गई है। जिले के कामर्शियल वाहनों से अन्य जिलों के समान ही टोल पर शुल्क लिया जाएगा। गैर व्यवसायिक वाहनों स्वामियों को राहत मिलेगी। अन्य जिलों के लोगों से एक तरफ की यात्रा का शुल्क 75 रुपये है, जबकि जिले के लोगों के लिए 35 रुपये निर्धारित किया गया है। एनएचएआई लखनऊ के डिप्टी जनरल मैनेजर यज्ञवंत सिंह ने जिले के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय मिश्रा को इस बाबत पत्र भेजा है।
जिवाना में इस तरह वसूला जाएगा शुल्क
वाहन सिंगल यात्रा डबल यात्रा मंथली
कार, जीप, वैन 75 110 2450
एलसीवी 120 180 3955
बस-ट्रक 250 375 8290
थ्री एक्सल 270 405 9045
एचसीएम/ईएमई 390 585 13000
ओवर साइज 475 710 15830
नोट: एक ही दिन में डबल यात्रा मान्य होगी, पास 50 यात्राओं तक।
जिले के लिए यह रहेगी व्यवस्था
वाहन यात्रा
कार, जीप, वैन 35
एलसीवी 60
बस-ट्रक 125
थ्री एक्सल 135
एचसीएम/ईएमई 195
ओवर साइज 235
आज दौरा कर सकती है एनएचएआई की टीम
जिवाना टोल प्लाजा शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए एनएचएआई की टीम मंगलवार को दौरा कर टोल के शुरू किए जाने की तिथि निर्धारित कर सकती है।
किसानों को हो सकती है मुश्किल
जिवाना टोल प्लाजा से सहकारी चीनी मिल रमाला और निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल के किसान भी ट्रैक्टर लेकर गुजरते हैं। अभी तक के नियम में इन किसानों को भी 275 रुपये महीने का पास या फिर 35 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में किसानों को झटका लग सकता है।