फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parshuram Sandesh Yatra taken out, welcomed with flowers

Baghpat News: परशुराम संदेश यात्रा निकाली, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Sandesh Yatra taken out, welcomed with flowers
किशनपुर बराल में हाईवे पर परशुराम संदेश यात्रा में पहुंचे मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व ब्रहमण सम
रमाला (बागपत)। शांति, सद्भाव, एकता, भाईचारा मिशन, शिक्षा के प्रचार के लिए भगवान परशुराम संदेश यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरूआत किशनपुर बराल के फार्म हाउस से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर की। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से निकाली गई संदेश यात्रा किशनपुर बराल गांव से शुरू होकर गांगनोली, दोघट, पुसार बामनोली, बिजरौल, बड़ौत, बडौली, ट्योढ़ी, सरूरपुर, बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय होते हुए खेड़ा में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान सभी लोगों को एकजुट रहते हुए समाज में शिक्षा का प्रचार करने का आह्वान किया। कहा गया कि कोई भी समाज तब तक उन्नति नहीं कर सकता, जब तक उस समाज के बच्चे, युवा शिक्षित नहीं होंगे। यदि लोगों को अपनी पहचान बनानी है तो शिक्षा का रास्ता अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा, विनोद माठा, चिन्मय भारद्वाज, अनिल शर्मा, राकेश दयालु, देवेंद्र शर्मा, सुभाष मौजूद रहे।

भगवान परशुराम के लगाए जयकारे
अमीनगर सराय। भगवान परशुराम संदेश यात्रा का डौला व अमीनगर सराय में स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाई और पुष्पवर्षा की। भगवान परशुराम के जयकारों के साथ समाज के लोगों ने एकता व अखंडता का संदेश दिया। मौके पर अमीनगर सराय में पूर्व चेयरमैन मांगेराम यादव, यज्ञदत्त शर्मा, मंगलसेन शर्मा, शिव कुमार शर्मा रहे। वहीं डौला गांव में सतबीर शर्मा, रामनिवास शर्मा, रामेंद्र पाल शर्मा, पुष्कर शर्मा, सुशील शर्मा, ओंकार शर्मा समेत अन्य ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed