फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pariwar ko bndhak banakar laakhon ki loot

परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Fri, 26 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
pariwar ko bndhak banakar laakhon ki loot
बड़ौत के बावली गांव में लूट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव की मोल्लू पट्टी में पांच सशस्त्र बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 45 हजार रुपये की नगदी, बेटी की शादी के लिए जोड़ा गया सामान, सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और हथियारों से फायरिंग की।  सूचना के बाद भी पुलिस पूरी रात मौके पर नहीं पहुंची और पूरा परिवार दहशत में मकान में बैठा रहा।  राजेंद्र पुत्र बारू पट्टी मोल्लू बावली का रहने वाला है।
विज्ञापन


बुधवार की रात में साढ़े 12 बजे जब पूरा परिवार सोया हुआ था, तभी पांच बदमाश बराबर के मकान से छत के रास्ते नीचे मकान में घुसे और पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। जिसने भी बोलने का प्रयास किया, उसे पीटकर चुप करा दिया। बदमाशों ने राजेंद्र की पत्नी संगीत को गन प्वाइंट पर लेकर सेफ की चाबियां मांगी और बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश घर से 45 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, बेटी की शादी के लिए जोड़ा गया सामान भी लूटकर ले गए। लूट गए सामान की कीमत दो लाख रुपये के लगभग बताई है। 
विज्ञापन


बदमाशों ने गृह स्वामी को मारने की नीयत से निशाना बनाकर हथियारों से चार गोलियां चलाई और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद राजेंद्र ने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन कोई पुलिस वाला नहीं आया। उन्हें कहा सुबह थाने में आकर रिपोर्ट लिखवा देना। पूरा परिवार रात भर मकान में भयभीत बैठा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह राजेंद्र और उसकी पत्नी कोतवाली में पहुंचे और गांव के ही पांच युवकों को नामजद कराकर तहरीर दी। इस सूचना के बाद पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह गांव पहुंची तो उन्हें मौके से एक खोखा पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सामान खुर्द बुर्द पड़ा हुआ था। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, बताया गया कि राजेंद्र की अपनी बेटी सोनम का रिश्ता किया हुआ है और उसके लिए पैसा और जेवरात जोड़ा था। उसे नहीं पता था कि शादी से पहले ही बदमाश उस पर डाका डाल लेंगे। वह पुलिस को भी कोस रहा था कि सूचना के बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। उसने कहा परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed