फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parents of six thousand students gave permission to send to school

छह हजार छात्रों के अभिभावकों ने दी विद्यालय भेजने की अनुमति

Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Parents of six thousand students gave permission to send to school
कोविड-19 की शर्तों के साथ 19 से खुलेंगे स्कूल, होगी नौवीं से 12 तक की पढ़ाई
विज्ञापन

एसडीएम ने जारी किए प्रधानाचार्यों के लिए निर्देश, पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन के निर्देश पर 19 अक्तूबर से नौवीं से 12वीं तक कर शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिले के छह हजार दो सौ 54 छात्रों के अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए विभाग को लिखित में प्रार्थना पत्र जमा किए है। उधर, एसडीएम ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए विद्यार्थियों को उनके माता-पिता, अभिभावकों की लिखित सहमति के उपरांत ही पठन-पाठन के लिए बुलाए।
शासन ने कोरोना गाइड लाइन व शर्तों के आधार पर 19 अक्तूबर से नौवीं से 12वीं तक शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए है। शासन ने अभिभावकों की अनुमति के बगैर छात्रों को विद्यालय न बुलाने तथा दो पालियों में 50 फीसदी छात्रों को विद्यालयों में छात्रों को शिक्षण कराने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर से विद्यालयों में छात्रों को बुलाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया गया था। जिले के छह हजार दो सौ 54 छात्रों के अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए लिखित में अनुमति पत्र देकर अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

जिले में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों का ब्यौरा-
कक्षा पंजीकृत अनुमति पत्र
9 14279 1519
10 16029 1998
11 12754 1301
12 14313 1436
कुल 57375 6254
निजी स्कूलों में भी तैयारियां शुरू
बड़ौत। निजी स्कूल संचालकों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को माउंट लिटरा, वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में सीटें सैनिटाजर करायी गई और उन्हें सोशल डिस्टेंस के हिसाब से रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की लिखित सहमति से ही बुलाएं जाए विद्यार्थी
एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यालय पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाए। प्रतिदिन प्रत्येक पाली के उपरांत नियमित रूप से भी इसे किया जाए। विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि किसी विद्यार्थी या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाए। विद्यालय में प्रवेश तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए एवं एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाए। विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग किया जाय। यदि विद्यार्थी स्कूल बसों अथवा विद्यालय से संबद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से आते है तो उन्हें प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाए तथा बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाय। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed