फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Stray cattle collide with motorcycle; national kabaddi player Nitin Panwar's brother dies

बागपत: बाइक से टकराया गोवंश, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन पंवार के भाई की मौत, चाचा का बेटा घायल

Sat, 19 Sep 2026 12:58 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 19 Sep 2026 12:58 AM IST
सार

Death in an accident: किरठल गांव के पास कोल्हू से वापस मौजिजाबाद नांगल आते समय अचानक सड़क पर आए गोवंश से गौरव पंवार की बाइक टकरा गई। बड़ौत के निजी अस्पताल से मेरठ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat: Stray cattle collide with motorcycle; national kabaddi player Nitin Panwar's brother dies
गौरव पंवार की फाइल फोटो और घर पर गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाला स्थित किरठल गांव के पास गोवंश से बाइक टकराकर गिरने से राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन पंवार निवासी मौजिजाबाद नांगल के बड़े भाई गुड़ व्यापारी गौरव पंवार (27) की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई रजत मामूली रूप से घायल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों ने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 

मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी भाकियू अराजनीतिक के जिला सचिव वीरेंद्र ठेकेदार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे उनका भतीजा गौरव पंवार और बेटा रजत बाइक से किरठल गांव के कोल्हू पर गाड़ी में गुड़ भरवाने गए थे। गुड़ भरवाने के बाद दोनों बाइक से घर वापस आने लगे। जैसे ही दोनों बाइक लेकर किरठल गांव से रमाला की तरफ चले तो एक गोवंश दौड़ते हुए आया और उनकी बाइक उस गोवंश से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। गौरव का सिर सड़क में लग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गौरव की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। परिजन गौरव को मेरठ लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र ने बताया कि गौरव पंवार के छोटे भाई नितिन पंवार राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और गोरखपुर रेलवे में क्लर्क पद पर तैनात हैं, जबकि गौरव गुड़-खांड का कारोबार करते थे। गौरव के परिवार में मां शर्मिला देवी, पिता आनंदपाल, पत्नी पूजा और तीन माह की बेटी अनन्या है।
 
विज्ञापन

सड़कों से लेकर खेतों तक गोवंश, नहीं पकड़े जा रहे
जिले में सड़कों से लेकर खेतों तक गोवंशों की भरमार है, जिनकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। अफसरों के सामने कई बार किसान गोवंशों को पकड़वाने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन समाधान सिर्फ आश्वासन तक सिमटकर रह गया। गोवंशों के नहीं पकड़े जाने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं और कई किसानों की जान भी जा चुकी है। मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी विनोद, योगेश और संतोष आदि का कहना है कि जल्द ही गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए।

गोवंशों के कारण पहले भी हो चुकी मौत
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील के समीप सितंबर 2025 में गोवंश से बिजली मैकेनिक लक्की (24) की बाइक टकरा गई थी। इस हादसे में लक्की के पेट में गोवंश का सींग घुस गया था और उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा जनवरी 2025 में खेकड़ा कस्बे में मोहल्ला मुंडाला निवासी दृष्टिहीन राकेश तीन महीने पहले बाजार में जा रहा था, तभी सांड़ ने राकेश को टक्कर मार दी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अगस्त 2025 में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौत में गोवंश से बाइक टकराने पर दूधिया मुन्ना (55) निवासी बावली सड़क पर गिर गए। इस हादसे में दूधिया मुन्ना की मौत हो गई। मार्च 2026 में नवादा गांव में खेत में काम करने गए बुजुर्ग किसान विजय सिंह को एक सांड़ ने उठाकर पटक दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
 

ये बोले अधिकारी
गोवंश से बाइक टकराने से राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के भाई की मौत होने का मामला जानकारी में नहीं है। टीम को भेजकर गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।
-रमेश चंद यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed