{"_id":"67fffef8d23c6885a20ef449","slug":"parents-arrived-in-bilochpura-to-enroll-their-daughters-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129888-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिलौचपुरा में बेटियों का नामांकन कराने के लिए पहुंचे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिलौचपुरा में बेटियों का नामांकन कराने के लिए पहुंचे अभिभावक
Thu, 17 Apr 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिलौचपुरा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शिक्षिका से नामांकन की जानकारी लेते अभिभावक: संवाद
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बेटियों का नामांकन कराने के लिए अभिभावक पहुंचना शुरू हो गए है। पहले दिन 20 से अधिक अभिभावकों ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। अब जल्द ही बेटियों का नामांकन कर पढ़ाई शुरू की जाएगी।
बिलौचपुरा में एक साल बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शुरू किया गया है। कॉलेज में पांच शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। बुधवार को शिक्षकों ने कॉलेज में पहुंचकर साफ सफाई कराई। इसके बाद लोगों को बेटियों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। पहले दिन अभिभावकों ने कॉलेज में पहुंचकर शिक्षकों से नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली और कहा कि जल्द ही बेटियों का नामांकन कराएंगे।
शिक्षिका सविता, ख्याति स्वामी, प्रीति कौशिक, चंद्रप्रभा गुप्ता व अनिका अग्रवाल ने लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक किया। कहा कि जल्द ही बेटियों का नामांकन करने के बाद जुलाई माह से पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।