फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Paper repeal, Desperate returned candidate

पेपर निरस्त, मायूस लौटे परीक्षार्थी

Sat, 14 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Paper repeal, Desperate returned candidate
दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में पेपर निरस्त होने के बाद गेट पर खड़े परीक्षा देने आए छात्र । - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के दिगंबर जैन पालीटेक्निक में शुक्रवार को दूसरी पाली में होने वाला भौतिक विज्ञान का पेपर निरस्त कर दिया गया। पालीटेक्निक प्रधानाचार्य के मुताबिक प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के निर्देश पर पेपर निरस्त किया गया है और नोटिस कॉलेज के गेट पर चस्पा कर दिया। उधर, परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

 

प्रदेश भर में चल रही पालीटेक्निक परीक्षा में  शुक्रवार को दूसरी पाली में दो बजे से शाम साढे़ चार बजे तक अनुप्रयुक्त भौतिकी विषय कोड (ए-3/ ईएनजीजी 1503) का पेपर था। मगर, परीक्षा से पहले पेपर नकल माफियाओं द्वारा विद्यार्थियों के मोबाइल मेें व्हाट्सअप पर भेज दिया गया। इसकी सूचना प्राविधिक शिक्षा परिषद के अफसरों को लगी तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत बड़ौत समेत प्रदेश भर में पेपर निरस्त करा दिया।

विज्ञापन

 

उधर, बड़ौत के दिगंबर जैन पालीटेक्निक में परीक्षा देने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को पेपर आउट होने की सूचना पर मायूस होकर लौटना पड़ा। विद्यार्थियों अमित, शेखर, दीपक, संजय का कहना था कि पेपर के लिए बहुत मेहनत की गई थी, लेकिन पेपर आउट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके जैन का कहना था कि पालीटेक्निक परीक्षा के लिए कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां उनके कॉलेज और इंडो यूनिवर्सल कॉलेज बावली का सेंटर था। परीक्षा मेें 740 विद्यार्थियों को शामिल होना था। बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने फोन पर प्रदेश के किसी जिले में पेपर आउट होने की सूचना दी है। इसमें आगामी आदेशों तक पेपर निरस्त करने के आदेश मिले है। इस संबंध में नोटिस कॉलेज गेट के बहार चस्पा कर दिया    गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed